सर्पदंश से महिला की गई जान
गाजीपुर, जून 27 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम इकरा कुड़वां में शुक्रवार की रात सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 40 वर्षीय माया देवी पत्नी संतोष यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने शनिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी संतोष यादव मुंबई में ऑटो चालक हैं। शुक्रवार की रात क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही थी। इसी दौरान उनकी पत्नी माया देवी बाहर रखे पशुओं के चारे (हरे चारे) को भीगने से बचाने के लिए उसे हटाने लगीं। चारे को हटाते समय उसमें छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। शुरुआत में माया देवी इस बात को समझ नहीं पाईं और उन्होंने सोचा कि उन्हें किसी गोजर (कनखजूरा) ने काटा है। इसी नासमझी और भ्रम के कारण काफी समय बर्बाद हो गया और शरीर में जहर फैलने लगा। जब माया देवी की हालत ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.