सर्पदंश से महिला अचेत, रेफर
लातेहार, जून 20 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के चेटुआग गांव में शुक्रवार शाम सर्पदंश की एक घटना सामने आई, जिसमें बासो देवी, पति जगमोहर गंझू अचेत हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बासो देवी अपने घर से बकरी की तलाश में निकली थीं। इसी दौरान झाड़ियों के पास छिपे एक जहरीले बहेराजड़ा सर्प ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश के बाद कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वे अचेत हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लेकर गए। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- सतगावां में बढ़ रही सर्पदंश की घटनाएं, जागरुकता और विशेषज्ञ चिकित्सा की जरूरत यह भी पढ़ें- सतगावां में घर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.