गया, जुलाई 25 -- सांप के काटने से मृत कृष्णा मांझी की विधवा पत्नी आरती देवी को शनिवार को बीडीओ नीरज कुमार राय ने आपदा राहत मद से Rs.20 हजार का चेक सौंपा। अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को देखते ही पांच बच्चों की मां आरती देवी फफक पड़ी, जिससे मौके पर मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। पैक्स अध्यक्ष दीपू सिंह ने बताया कि कृष्णा परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। बीडीओ ने राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने और विधवा पेंशन दिलाने का आश्वासन दिया। कृष्णा मांझी की 16 जुलाई की रात सांप के काटने से मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...