सर्पदंश से भैंस की मौत
चंदौली, मई 13 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के जमालपुर स्थित गांव में मंगलवार की रात में घर के बाहर बंधी भैंस की सर्प दंश से मौत हो गयी। गंगा किनारे जमालपुर गांव में सन्दीप यादव की भैंस बंधी थी। देर शाम को चारा डालकर परिजन घर के लोग उसे खूंटे से बांधे थे। रात में भैस को सर्प ने डस लिया। रात में परिवार का कोई सदस्य बाहर निकला तो देखा की भैंस छटपटा रही है। मौके पर देखा तो वहां एक सांप बैठा था उसके बाद वह बिल में घुस गया। भैंस अपने खूंटे पर गिरी पड़ी थी। परिजन रात में डॉक्टर को फोन किए लेकन रात होने के चलते कोई उपचार नहीं हो सका। पीड़ित ने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.