सर्पदंश से बुझ गया घर का इकलौता चिराग, परिवार में मचा कोहराम
जौनपुर, अगस्त 27 -- खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोसाईपुर गांव निवासी 26 वर्षीय नीरज मौर्य की बुधवार की रात सर्पदंश के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। वह राजेंद्र मौर्य के इकलौते पुत्र और चार बहनों में अकेला भाई था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों के अनुसार नीरज रात करीब 11 बजे छप्पर के नीचे खाट पर सो रहा था। इसी दौरान सीने पर सर्प के काटने से उसकी नींद खुल गई। पास से सर्प को जाते देख उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। परिजन घरेलू उपचार करने लगे। करीब आधे घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सर्पदंश से कक्षा चार में पढ़ने वाले बालक की मौत आनन-फानन में उसे सीएचसी शाहगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.