सीतामढ़ी, अप्रैल 19 -- बाजपट्टी। प्रखंड के मुरौल गांव निवासी राम आशीष साह की 60 वर्षीय पत्नी राजकुमारी देवी की मौत शनिवार देर शाम सर्पदंश के कारण हो गई। परिजनों के मुताबिक मृतका घर से बाहर सड़क के किनारे बैठी थी। तभी कहीं से गेहूअन सांप ने उसके पैर में डस लिया। मृतका ने सांप को आते भी देखा। लेकिन जब तक वह संभलती, सांप ने उसे काट लिया। उसके चिल्लाने पर परिजनों ने बिल में प्रवेश कर रहे उस सांप को मार दिया। साथ ही इलाज के लिए मृतका को सीएचसी ले आया। इलाज के दौरान स्थिति खराब होते देख डॉक्टर ने सीतामढ़ी रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- पूसा के वैनी में सर्पदंश की शिकार युवती की मौत परिजनों के मुताबिक सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में जाम के कारण विलंब हो गई और उसने उसी जगह दम तोड़ दिया। बाद में सदर अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूर्व ज...