सर्पदंश से बिगड़ी महिला की हालत, समय पर दवा से बची जान
बरेली, जुलाई 3 -- सर्पदंश से 20 वर्षीया महिला की हालत बिगड़ी तो पड़ोसी ने झाड़फूंक कराने को कहा। लेकिन परिवार के लोग तत्काल उसे लेकर सीएचसी फरीदपुर पहुंचे। समय पर उपचार होने से उसकी जान बच गई। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि मेहतारपुर की रहने वाली राखी देवी को घर के बाहर काम करते समय सांप ने डस लिया था। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। सीएचसी आने पर उसका आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र यादव ने स्नेक बाइक मैनेजमेंट प्रोटोकाल के अनुसार उसका उपचार किया। यह भी पढ़ें- Gaya News: सर्पदंश पीड़िता को बिना एंटी वेनम लौटाया, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.