बांदा, अगस्त 21 -- बांदा। संवाददाता अलग-अलग थानाक्षेत्रों में सर्पदंश से एक बालिका समेत दो लोगों की हालत बिगड़ गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तिंदवारी थानाक्षेत्र के गोखहरी गांव निवासी सात वर्षीय आयुषी पुत्री संतोष मंगलवार रात घर में खेल रही थी, तभी सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हुई। इसी तरह खुटला मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय रूबी पत्नी भोला बुधवार दोपहर कमरे के अंदर सामान निकालने गई थी, तभी सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को पता चला। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.