सर्पदंश से बालिका की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मऊ, मई 24 -- मऊ, संवाददाता। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत अल्देमऊ गांव में शनिवार की देर शाम सर्पदंश से एक छह वर्षीय बालिका की मौत हो गई। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस बालिका के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत अल्देमऊ निवासी सर्वेंद्र मौर्य की छह वर्षीय पुत्री दिव्यांशी शनिवार शाम अपने घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान एक जहरीले सर्प ने उसे डंस लिया। रोती हुई दिव्यांशी अपनी मां के पास पहुंची और घटना के बारे में बताई। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.