सर्पदंश से बालिका की मौत, परिजनों को मिलेगा चार लाख मुआवजा
लातेहार, अगस्त 7 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के अंबावाटोली पंचायत के रिगड़ीताड़ टोला की 13 वर्षीय बालिका की सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रतिज्ञा कुमारी (13 वर्ष), पिता शिबू महतो के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात प्रतिज्ञा कुमारी को सांप ने डंस लिया था।
घटनाक्रम सर्पदंश की जानकारी तत्काल परिजनों को नहीं हो सकी। इसके बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे बुखार हो गया। परिजन गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महुआडांड़ लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
इलाज और मृत्यु गुमला सदर अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान चिकित्सकों को पता चला कि बच्ची को सांप ने डंसा है। चिकित्सकों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.