साहिबगंज, अप्रैल 25 -- राजमहल,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत बेंगडुब्बी में एक नाबालिग को जहरीले सांप ने काटा।मिली जानकारी के अनुसार बेंगडुब्बी निवासी विजेंदर कुमार का 10 वर्षीय पुत्र रोनिक कुमार घर से बाहर खेल रहा था,उसी दौरान जहरीला सांप ने पैर में काट लिया। स्थिति नाजुक होते देख परिजनों ने आनन_ फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया,जहां ड्यूटी में मौजूद डॉ कुमार सौरभ ने ईलाज किया। नाबालिग की स्थिर बताई जा रही है।घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई थी। यह भी पढ़ें- बच्चे को सांप ने काटा यह भी पढ़ें- सांप के काटने से युवती अचेत यह भी पढ़ें- सर्पदंश से जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...