खगडि़या, अप्रैल 14 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना अंतर्गत पश्चिमी बौरने पंचायत के सरैया गाँव मे मंगलवार को सर्प दंश से बालक की मौत हो गई। मृतक बालक की पहचान सरैया गाँव निवासी राजकुमार सदा के 7 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार के रूप मे हुई है। स्थानीय मुखिया सोनी देवी ने बताया की बालक अपनी मॉ गुड्डी देवी के साथ बहियार में गेहूं खेत गया था। जहाँ बिसैले सर्प ने डस लिया। आनन फानन में परिजन इलाज के लिए चौथम सीएचसी लाया। जहाँ डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। जिसकी सुचना मुखिया द्वारा चौथम थाना को दी गई। सूचना मिलते ही चौथम थाना के एएसआई अभिमन्यु कुमार स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया। इधर मौत की खबर से परिजनों में मतमी छा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.