लखीमपुरखीरी, मई 11 -- गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के तुसोरा गांव निवासी 7 वर्षीय अर्पित पुत्र अनिल कुमार को जहरीले सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बताते हैं कि बालक घर के पास खेल रहा था तभी उसे सांप ने काट लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...