सर्पदंश से बालक की मौत जीएमसीएच में पोस्टमार्टम
बगहा, अप्रैल 19 -- सत्येन्द्र शर्मा बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिरिसिया थाना क्षेत्र के सवेया खुर्द वार्ड संख्या 13 निवासी एक रविंद्र कुमार के पुत्र रोहन कुमार (08) की मौत सर्प दंश से हो गयी। घटना शनिवार की शाम करीब चार बजे की है। रोहन अपने दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने काट लिया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शाम करीब छह बजे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार की सुबह जीएमसीएच में रोहन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया कि रोहन दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था तथा आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाई करता था। यह भी पढ़ें- अनाज निकाल रही महिला की सर्पदंश से मौत यह भी पढ़ें- पूसा के वैनी में सर्पदंश की शिकार युवती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.