सर्पदंश से बच्ची की मौत
गढ़वा, जुलाई 25 -- सर्पदंश से बच्ची की मौत गढ़वा। मेराल थानांतर्गत बहेरवा गांव में सर्पदंश से 9 वर्षीया बच्ची की मौत हो गई। मृतका उसी गांव के विनोद परहिया की 9 वर्षीया पुत्री प्रिंयका कुमारी थी। घटना के संबंध में बताया गया कि बुधवार शाम प्रियंका खाना खाकर रात में सोई हुई थी। गुरुवार सुबह 4 बजे प्रियंका ने बताया कि उसे सांप ने काट लिया। उसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे मिट्टी में दफना दिए। गांव के कुछ लोगों के कहने पर प्रियंका के शव को पुन बाहर निकाला गया। उसके बाद उसका झाड़ फूंक कर ठीक करने की प्रयास किया गया। उसके बाद उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.