गुमला, मार्च 10 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के शिव नगर निवासी मनोज तिर्की की 12 वर्षीय पुत्री अंचल तिर्की को सोमवार देर शाम सर्पदंश से तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार अंचल अपनी सहेली को छेड़ने के लिए पैदल जा रही थी,तभी रास्ते में एक सांप ने उसके पैर में डंस लिया। सांप के डंसते ही बच्ची की तबीयत खराब होने लगी। परिजन तुरंत उसे सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। इलाज के बाद बच्ची की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...