गढ़वा, मई 31 -- बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के पहाड़ीतर टोला में रविवार सुबह झाड़ी से गेंद निकालने के दौरान एक चार वर्षीय बच्चे को सांप ने डंस लिया। घायल बच्चे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार नेपाल पाल का पुत्र निशांत कुमार घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान उसका गेंद पास की झाड़ी में चला गया। गेंद निकालने के लिए जैसे ही उसने झाड़ी में हाथ डाला, वहां छुपे सांप ने उसके बांए हाथ में डंस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है. चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की स्थिति फिलहाल स्थिर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...