बलरामपुर, जून 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। गर्मी, उमस व बारिश के मौसम में बढ़ रही सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने जनपदवासियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक, तांत्रिक या ओझाओं के चक्कर में पड़ने के बजाय तत्काल मरीज को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जाए, क्योंकि समय पर इलाज ही जीवन बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। डीएम ने बताया कि जनपद में सर्पदंश पीड़ितों के उपचार के लिए पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है। जिला मेमोरियल चिकित्सालय, संयुक्त चिकित्सालय व सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 3878 एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की देरी पीड़ित की जान के लिए खतरा बन सकती है, इसलिए सांप काटने की घटना होने पर तुरंत अस्पत...