लातेहार, सितम्बर 19 -- लातेहार, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में सर्पदंश जागरूकता उन्मुखीरण कार्यशाला आयोजित की गई। अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो ने की। इस वर्ष की थीम स्नेकबाइट सर्वाइवर एंड रेस्क्यूअर्स चैंपियन फॉर चेंज रखी गई। कार्यशाला में सर्पदंश से बचाव और सर्पदंश होने की स्थिति में किए जाने वाले उपायों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- झाड़-फूंक में समय नहीं गंवाएं, तुरंत अस्पताल पहुंचाएंसर्पदंश से बचाव बताया गया कि सांप के काटने पर प्रभावित स्थान पर तेज धार से पानी मारना चाहिए, ताकि विष बाहर निकल सके। पीड़ित को शांत रखने का प्रयास करना चाहिए, जिससे रक्तचाप नियंत्रित रहे और शरीर में जहर का फैलाव धीमा हो। हाथ में सर्पदंश होने पर हाथ को मोड़कर रखने तथा पैर में...