सर्पदंश से बचाव एवं उपचार के प्रति सतर्क रहें: जिलाधिकारी
रामपुर, जून 23 -- जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि आगामी दिनों में भारी वर्षा एवं संभावित बाढ़ की स्थिति के दौरान सर्पदंश (सांप के काटने) की घटनाओं में वृद्धि होने की संभावना रहती है। ऐसी परिस्थितियों में मानव एवं पशु हानि का जोखिम बढ़ जाता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि सभी नागरिक सतर्कता बरतें तथा सर्पदंश से बचाव एवं उपचार संबंधी आवश्यक सावधानियों का पालन करें।
सर्पदंश के उपचार के लिए सावधानियां जिलाधिकारी ने बताया कि सर्पदंश होने की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को शांत रखें तथा उसे अनावश्यक शारीरिक गतिविधि न करने दें। घबराहट कम करने का प्रयास करें, क्योंकि घबराने से शरीर में विष तेजी से फैल सकता है। सर्पदंश वाले स्थान को साबुन एवं स्वच्छ पानी से हल्के हाथों से साफ करें तथा प्रभावित अंग के आसपास पहनी गई घड़ी, अंगूठी, क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.