गंगापार, सितम्बर 20 -- बारा थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत सीध टिकट में शुक्रवार देर शाम सर्पदंश से प्रधानाचार्य की मौत हो गई। प्रधानाचार्य की मौत से शिक्षा जगत और क्षेत्र में लोगों ने शोक व्यक्त किया। क्षेत्र के सीध टिकट निवासी 45 वर्षीय देवेंद्र सिंह मां शान्ती सिंह इंटर कॉलेज पगुवार, रानीगंज, शंकरगढ़ प्रयागराज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार शाम वह विद्यालय से आने के बाद खेत की ओर गए थे। खेत पर ही उसको सांप ने काट लिया। उन्होंने शोर मचा कर खेत में मौजूद लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और आनन फानन में एसआरएन अस्पताल इलाज के लिए ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रोते-बिलखते परिजन शव को लेकर वापस लौट आए। शनिवार को इसकी जानकारी क्षेत्र के विद्यालयों को हुई तो चारों ओर शोक की लहर दौड़ गई। देवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.