सर्पदंश से पांच वर्षीय बच्ची घायल, समय पर इलाज मिलने से बची जान
गोड्डा, जून 7 -- गोड्डा संवाद सूत्र। महगामा थाना क्षेत्र के करनु गांव में सर्पदंश की घटना में एक पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। समय रहते परिजनों द्वारा अस्पताल पहुंचाए जाने और चिकित्सकों के त्वरित उपचार के कारण बच्ची की जान बच गई। उपचार के बाद शनिवार दोपहर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार घायल बच्ची की पहचान करनु गांव निवासी प्रीति कुमारी (5 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात प्रीति अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। इसी दौरान अचानक एक विषैले सांप ने उसे डंस लिया। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से पीड़ित 7 वर्षीय बालक को समय से नहीं मिला उपचार हुई मौतघटना का विवरण सर्पदंश के बाद बच्ची जोर जोर से रोने लगी। बच्ची की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने एक सांप को वहां से गुजरते हुए देखा। इसके बाद पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.