सर्पदंश से नौ वर्षीय बालक जख्मी, रेफर
बगहा, जून 18 -- मैनाटाड़। इनरवा थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में सांप के काटने से नौ वर्षीय बालक गंभीर रूप घायल हो गया।घटना बुधवार शाम की है।मिली जानकारी के अनुसार बैरिया गांव निवासी रामबाबू यादव का पुत्र पवन कुमार गांव से पश्चिम पोखरा के तरफ गया था। जहां पर उसे करैत सांप ने काट लिया।हो हल्ला करने पर ग्रामीण सहित परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। तत्काल पवन कुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया।पवन कुमार की स्थिति गंभीर होने के कारण के बाद इलाज के लिए उसे जीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.