सर्पदंश से छात्रा की मौत
चंदौली, सितम्बर 7 -- शिकारगंज। क्षेत्र के मुड़हुआ दक्षिणी गांव में शनिवार की रात सर्पदंश से कक्षा 9 वीं की 14 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मुड़हुआ दक्षिणी निवासी चंद्रिका यादव की पुत्री साक्षी यादव बीते शनिवार रात खाना बनाने के लिए ऊपले लेने गई थी। उसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। छात्रा की हालत खराब होने पर आनन-फानन में परिजन बाइक से चकिया अस्पताल लेकर जाने लगे। इस बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि साक्षी अपने माता पिता की दो संतानों में बड़ी बेटी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.