सर्पदंश से छात्रा की मौत, चार घंटे उलझी रही दो थानों की पुलिस
चंदौली, जुलाई 26 -- सकलडीहा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के डेरवा खुर्द गांव में शनिवार सुबह एक किशोरी की सर्पदंश से मौत हो गई। किशोरी को अचेत अवस्था में उसके पिता ने सकलडीहा एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। वहां से उसे सकलडीहा सीएचसी भेज दिया गया। सकलडीहा सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया। बाद में पोस्टमार्टम के लिए शव को लेकर सकलडीहा कोतवाली और बलुआ पुलिस चार घंटे तक उलझी रही। बाद में बलुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी। डेरवा खुर्द निवासी मुन्ना राम को पांच बेटी ज्योति, आरती, निधि, राधिका और रिया और एक बेटा आदित्य है। मुन्ना राम मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। जिस आवास में रहते थे वह 2018 में बना था। शुक्रवार को देर रात खाना खाने के बाद मुन्ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.