सर्पदंश से छतरपुर के प्रवासी मजदूर की महाराष्ट्र में मौत
पलामू, जून 13 -- छतरपुर। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव निवासी 46 वर्षीय प्रवासी मजदूर सुनील यादव की सर्पदंश से महाराष्ट्र में मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर लौट रहे हैं। सुनील एक निजी कंपनी में मजदूरी करता था, इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। कंपनी ने सुनील को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। घटना की खबर गांव पहुंचते ही परिजन शोक में डूब गए। मृतक की पत्नी, दो बच्चियां और एक लड़का का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।वह अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था, जो महाराष्ट्र में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। यह भी पढ़ें- गड़खा में सर्पदंश से युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.