सर्पदंश से चार वर्षीय मासूम की मौत
मिर्जापुर, जून 29 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरवार गांव में रविवार की रात सर्पदंश से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के पिपरवार गांव निवासी अनिल सिंह ने बताया की रविवार की रात उनके पड़ोसी के घर में जन्मदिन की पार्टी थी। जन्मदिन में शामिल होने के लिए अनिल सिंह की चार वर्षीय पुत्री आकांक्षा पैर में चप्पल पहनने के लिए घर में गई। तभी चप्पल के पास बैठे सर्प ने मासूम को डस लिया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर परिजन घर के अंदर दौड़कर आए। देखा तो अंदर सर्प बैठा था। बच्ची के पैर से खून निकल रहा था। सर्प के डसने की जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन में मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल सोनभद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.