सर्पदंश से गंभीर बीमार 12 वर्षीय किशोरी को मिला नया जीवन
देहरादून, जुलाई 1 -- श्रीनगर। बेस चिकित्सालय, श्रीनगर के बाल रोग विभाग ने जहरीले सांप के डंसने से गंभीर बीमार हुई 12 वर्षीय किशोरी को नया जीवन दिया है। सर्पदंश के बाद पूरे शरीर में जहर फैलने से लड़की की स्थिति अत्यंत नाजुक हो गई थी। लड़की को डिसेमिनेटेड इंट्रावस्कुलर कोएग्यूलेशन (डीआईसी) जैसी गंभीर अवस्था हो गई थी, जिसमें शरीर की रक्त के थक्के बनने की प्रणाली प्रभावित हो जाती है और अनियंत्रित रक्तस्राव का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टरों की सतर्कता, लगातार निगरानी और समय पर दिए गए उपचार से बालिका को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया गया। बता दें रुद्रप्रयाग जिले की बछणस्यूं पट्टी के दूरस्थ गांव भराणसैंण निवासी विक्रम सिंह और सरिता देवी की 12 वर्षीय पुत्री प्रतिज्ञा 17 जून को अपने घर के पास घास काट रही थी। इसी दौरान दीवार पर छिपे एक जहरीले सांप ने उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.