सर्पदंश से किसान की मौत, परिवार में कोहराम
झांसी, जून 24 -- झांसी (मऊरानीपुर)। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव सुहागपुरा में 30 वर्षीय युवक को सांप ने काट लिया। सर्पदंश से उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। गांव सुहागपुरा निवासी किशोरी कुशवाहा का 30 वर्षीय बेटा घनश्याम कुशवाहा खेती-किसानी में परिवार का हाथ बंटाता था। बीते रोज वह खेत में पानी लगाने गया था। तभी अचानक किसी सांप ने उसे डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया। यहां लाते वक्त रास्ते में घनश्याम की मौत हो गई। वहीं खबर पाते ही परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। परिजनों के अनुसार उसकी पत्नी बेहोश हो गई। उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.