सर्पदंश से किसान की इलाज के दौरान मौत
गौरीगंज, जून 4 -- भेटुआ। विकास खंड स्थित घाटमपुर ग्राम पंचायत के शिवगंज में सर्पदंश से 40 वर्षीय किसान महेश कुमार कश्यप की मौत हो गई। मंगलवार की शाम करीब 6.30 बजे वह खेत में काम कर रहे थे, तभी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। परिजन पहले उन्हें झाड़-फूंक के लिए ले गए। लेकिन हालत गंभीर होने पर सुलतानपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में उपचार के दौरान बुधवार को महेश की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव गांव पहुंचा। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी गायत्री और चार नाबालिग बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लेखपाल मोहित कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.