सर्पदंश से किशोर की मौत
श्रावस्ती, मई 25 -- श्रावस्ती, संवाददाता। इकौना देहात के ग्राम रानीपुरवा में सोमवार सुबह चौकी पर बैठे किशोर को सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी इकौना ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना देहात के मजरा रानीपुरवा निवासी अजय गौतम (13) पुत्र दीनानाथ गौतम सोमवार सुबह खेत की ओर शौंच करने गया था। वहां से वापस लौटने के बाद घर में चौकी पर बैठ गया, जिस पर गेहूं व अन्य सामान रखा था। इसी दौरान उसे किसी विषैले सर्प ने डस लिया। किशोर के चीखने की आवाज पर पहुंचे परिजन उसे पहले झाडफूंक करने वालों के यहां ले गए। इस दौरान किशोर की हालत बिगड़ने लगी, गम्भीर हालत में परिजन उसे सीएचसी इकौना में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर पोस्टमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.