बिजनौर, अप्रैल 4 -- भूतपुरी। खेलने के दौरान सर्पदंश से किशोर की मौत हो गई। घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया। गांव सुआवाला स्थित मैदान में दर्जन भर बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान गांव के ही मो. अनस पुत्र मतलूब (12 साल) के पैर में एक सांप ने डस लिया। देखते ही देखते किशोर की हालत बिगड़ने लगी। मौके पर पंहुचे परिजनों को सांप द्वारा डसे जाने की जानकारी दी गई। परिजन आनन-फानन उसको झाड़फूंक सहित अनेक स्थान पर उपचार के लिए ले गए। लेकिन लगातार प्रयासों के बाबजूद उसको नहीं बचाया जा सका। घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया। बेहद गमगीन माहौल में किशोर कोसुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी सर्वेश निराला ने सर्पदंश के मामले में तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में पंहुचकर पीड़ित का उपचार कराने की हिदायत दी। उन्होंने लोगों से झाड़फूंक के चक्कर में न प...