जौनपुर, फरवरी 28 -- मछलीशहर (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के खरुआंवा गांव निवासी 16 वर्षीय अंशु सरोज पुत्र अशोक सरोज शुक्रवार को देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक सर्प ने उसे काट लिया। किशोर ने देखा सर्प काटने के बाद वहीं बगल एक बिल में घुस गया। उसने चिल्लाकर परिजनों को बुलाया और सारी बात बताई। परिजन उसे लेकर सी एच सी पहुंचे। जहां चिकित्सक उसका उपचार किए और हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। किशोर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.