बरेली, मई 19 -- आंवला। थाना क्षेत्र के ग्राम उसैता में सोमवार सुबह सर्पदंश से किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। मनोज कुमार की 16 वर्षीय पुत्री रितु को सोमवार सुबह नौ बजे घर में सांप ने डस लिया। परिजन आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा गांव पहुंचे जांच ली। उन्होंने पीड़ित परिवार से बात कर रिपोर्ट तैयार की है। बाद में रितु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से बालक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...