संभल, अगस्त 10 -- सांकरा गंगा घाट पर कांवड़ में जल भरने आए एक कांवड़िये को रविवार देर रात जहरीले सांप ने डस लिया। सूचना मिलते ही जुनावई थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अचेत कांवड़िये को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जुनावई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एंटी-वेनम सीरम देकर प्राथमिक उपचार किया। हालत में अपेक्षित सुधार न होने पर परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ ले गए। अलीगढ़ जनपद के अकराबाद गांव निवासी सचिन पुत्र ओमवीर अपने साथियों के साथ कांवड़ यात्रा के दौरान जुनावई थाना क्षेत्र के सांकरा गंगा घाट पर जल भरने आया था। देर रात घाट के समीप विश्राम करते समय उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। यह भी पढ़ें- कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला! सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना ...