सर्पदंश से कक्षा तीन की छात्रा की गई जान
गाजीपुर, जुलाई 18 -- मरदह (गाजीपुर)। मरदह थाना के पृथ्वीपुर गांव में शुक्रवार की रात में कमरे में जमीन पर सो रही कक्षा तीन की छात्रा सात वर्षीय शिवानी बिन्द की सर्पदंश से मौत हो गयी। सर्पदंश के बाद उसे अचेतावस्था में उपचार के लिए मऊ स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया जहां पर उपचार के दौरान चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सात बहनों में सबसे छोटी शिवानी कक्षा सात की छात्रा थी। रात्रि में परिवार के लोगों के साथ छत पर सो रही थी। उसी दौरान बरसात आने पर छत से सभी लोग नीचे आ गए। शिवानी नीचे आकर कमरे में जमीन पर रखे बिस्तर पर सो गयी। देर रात्रि में उसे सर्प ने डस लिया। सर्पदंश की जानकारी परिवार वालो को देने पर तत्काल उसे उपचार के लिए मऊ स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया। वहा उपचार के दौरान शिवानी की मृत्यु हो गयी। घटना के बाद उसकी मां राजमती ,पिता भीम बिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.