जमुई, जून 7 -- बरहट, निज संवाददाता बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव में शनिवार की देर शाम सर्पदंश से एक बच्ची की मौत हो गई। मृतका की निशा कुमारी (8) पिता रंजीत तांती के रूप में की गई है।घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार निशा देर शाम अपने घर के आसपास खेल रही थी इसी दरम्यान उसे सांप ने काट लिया। बच्ची द्वारा घर में बताए जाने के बाद परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल जमुई लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा बच्ची का उपचार किया गया किन्तु स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण मृतका के घर पहुंच...