फिरोजाबाद, अक्टूबर 1 -- नगला बीच थानांतर्गत जहरीले सांप ने बुधवार की रात को एक साथ सो रहे मां और बेटे को डस लिया जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल से गंभीर हालत में इकलौते बेटे को आगरा रेफर किया जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। वहीं मां का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। नगला बीच थानांतर्गत गांव पिपरौली निवासी मनोज का पुत्र डेढ़ वर्षीय कार्तिक बुधवार रात अपनी मां ज्योति के साथ घर पर सो रहा था था। इसी दौरान घर में घुसे सांप ने मां-बेटे को डस लिया। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन घबराकर दोनों को लेकर फिरोजाबाद जिला चिकित्सालय पहुंचे। कार्तिक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। तमा...