सर्पदंश से आठवीं के छात्र की मौत
बरेली, जून 22 -- शनिवार की शाम खेत से लौट रहे एक आठवीं कक्षा के छात्र को रास्ते में जहरीले सर्प ने काट लिया, परिजन उसे एक अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई । गांव मकरंदपुर धाराजीत के संजीव कुमार लोधी ने बताया कि उनके गांव के करन पाल लोधी का बड़ा बेटा अर्जुन (14) गांव के एक निजी स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। वह शनिवार की शाम खेत की ओर गया था लौटते समय रास्ते में उसे सर्प ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। यह भी पढ़ें- बाग़ में आम बीनने गए किशोर की सर्पदंश से मौत जहां इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से छह वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.