सर्पदंश से अधेड़ अचेत, जिला अस्पताल रेफर
सोनभद्र, जून 20 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के अंजानी ग्राम पंचायत के बकरीहवां टोला में शुक्रवार की रात सर्पदंश से एक अधेड़ अचेत हो गया। वह रात करीब दस बजे लघुशंका के लिए घर से बाहर निकला था, इसी दौरान सर्प ने उसे डस लिया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के अंजानी गांव के टोला बकरीहवा निवासी 46 वर्षीय शंभुलाल पुत्र रामानुज अपने घर में सो रहा था। रात लगभग 10 बजे उसकी नींद खुली तो वह लघुशंका करने के लिए घर से बाहर निकला। घर से बाहर निकलते ही उसे किसी जहरीले सर्प ने डस लिया। इसकी जानकारी उन्होंने परिजनों को दी। जानकारी होते ही परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र म्योरपुर में भर्ती कराया। म्योरपुर अस्पताल में तैनात डा अराधना ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। डा अराधना ने अधेड़ को एंटी स्नैक वेनम की दस खुराकें दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.