सर्पदंश से अधेड़ किसान की मौत
हरदोई, मई 16 -- हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के बारवा गांव में शनिवार सुबह सर्पदंश से एक अधेड़ किसान की मौत हो गई। गांव निवासी 55 वर्षीय सुरेंद्र खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। शनिवार सुबह वह खेतों की ओर गए थे। तभी खेत पर जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर परिजन उन्हें आनन-फानन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- पोल्ट्री फार्म पर सो रहे मजदूर को सांप ने डंसा, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.