सर्पदंश से अचेत बच्चे की झाड़फूंक में गई जान
चतरा, जून 23 -- कुंदा प्रतिनिधि। कुंदा थाना क्षेत्र के बौधाडीह पंचायत अंतर्गत बेसरा गांव में अंधविश्वास के चलते एक 13 वर्षीय बच्चे की जान चली गयी। मृतक की पहचान 13 वर्षीय महाबली भारती, पिता महेंद्र भारती के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की करीब सात बजे शाम में महाबली कुमार को एक जहरीले सांप ने काट लिया था। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में लग गये। रात भर ग्रामीण क्षेत्र में इधर उधर झाड़फुंक कराते रहते, जिससे समय पर इलाज न मिलने से दूसरे दिन मंगलवार को तीन बजे दिन में बच्चे की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सांप के काटने से किशोर की मौत जागरूकता की कमी का आलम यह कि ग्रामीण इलाकों में आज भी बहुत सारे लोग सांप काटने पर अस्पताल की जगह ओझा-गुनी के पास ले जाने की प्रथा है, जो जानलेवा साबित हो रही है। प्रशासन और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.