सर्पदंश वृद्ध और महिला की मौत
आजमगढ़, सितम्बर 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले के अलग-अलग क्षेत्र में रविवार को सर्पदंश से महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। रौनापार थाना क्षेत्र में रविवार की शाम भोजन बनाते समय महिला को सांप ने डस लिया था। वहीं दीदारगंज थाना क्षेत्र में घर के बाहर बैठे वृद्ध ने सर्प दंश से दम तोड़ दिया। रौनापार थाना क्षेत्र के करमुल्ला पट्टी गाड़ियाना गांव निवासी 50 वर्षीया फूलमती देवी पत्नी श्याम बिहारी रविवार शाम को घर में भोजन बना रही थी। इस दौरान महिला के पैर में सर्प ने डस लिया। परिजन झाड़- फूंक कराने लगे, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग महिला को लेकर बिलरियागंज सीएचसी पर पहुंचे, डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दीदारगंज थाना क्षेत्र के निकासीपुर गांव निवासी 72 वर्षीय साहब लाल रविव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.