सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक न करें, तुरंत अस्पताल पहुंचें : प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी
चतरा, अगस्त 3 -- कुंदा, प्रतिनिधि। बरसात के मौषम में सर्पदंश को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदा में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने आम लोगों को सर्पदंश से बचाव और प्राथमिक उपचार की जरूरी जानकारी दी।
सर्पदंश का तात्कालिक उपचार डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि सांप काटने के बाद सबसे जरूरी है धैर्य रखना और तुरंत अस्पताल पहुंचाना। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप काटने के बाद बिल्कुल भी नहीं घबराएं और काटे गए स्थान को न बांधें और न ही ब्लेड से चीरें। ऐसा करने से जहर और तेजी से फैलता है। इससे चिकित्सक को यह पहचानने में भी परेशानी होती है कि पीड़ित को कौन सा सांप काटा है।
अंधविश्वास से दूर रहें उन्होंने कहा कि सांप काटते ही जहर शरीर में फैलने लगता है, क्योंकि इंसान का दिल तेजी से धड़कता है। इसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.