चक्रधरपुर, मार्च 28 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के रेलवे एकाउंट्स कॉलोनी में गुरुवार की देर रात लखी कुमारी दास नामक महिला सर्पदंश की शिकार हो गई। महिला को गंभीर अवस्था में परिजनों ने रात्रि 10 बजे ईलाज के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्रथामिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए उसे रेफर कर दिया है। इस संबंध में महिला के पति ने बताया कि वह खाना खाकर घर के बाहर टहल रही थी। इस दौरान पैर में जहरीले सांप ने डंस लिया। उसने बताया कि अंधेरा की वजह से सांप की प्रजाति को नहीं पहचान पाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.