सर्पदंश की शिकार सगी दो बहनों की मौत, परिवार में कोहराम
फिरोजाबाद, जुलाई 13 -- सर्प दंश की शिकार सगी बहनों की आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। बड़ी बहन ने शनिवार रात तो छोटी बहन ने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। नारखी में गांव दौलतपुर निवासी अशोक कुमार राजा का ताल स्थित एक कारखाने में नौकरी करते हैं। उनकी छह बेटियां हैं। शुक्रवार रात आठ वर्षीय खुशी और छह वर्षीय जान्हवी कमरे के अंदर एक बिस्तर पर सो रही थीं। रात तीन बजे दोनों के पैर में जहरीले सर्प ने काट लिया। दोनों बहनों की पुकार सुनकर परिजन जाग गए। उन्होंने कमरे की बिजली जलाकर देखी तो बिस्तर के नीचे जहरीला सर्प बैठा दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- Shravasti News: विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एबीवीपी लगाएगी प्रवेश सहायता हेल्प डेस्क आनन-फानन में परिजन दोनों को गंभीर हालत में सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.