सर्पदंश की बढ़ती समस्या को लेकर डीसी ने जारी की गाइडलाइन
सराईकेला, अगस्त 22 -- सरायकेला। वर्षा ऋतु के दौरान जिले में सर्प दंश की बढ़ती आशंका को देखते हुए डीसी नीतीश कुमार सिंह ने जिले वासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा सर्पदंश एक गंभीर चिकित्सकीय आपातस्थिति है। जिसमें लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। सजगता, सामूहिक जागरूकता और समय पर उचित डॉक्टरी इलाज से किसी भी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। डीसी सिंह ने कहा कि सर्पदंश की स्थिति में बिना किसी समय गंवाए मरीज को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाएं। जिले के सभी संबंधित सीएचसी में इस स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित चिकित्सक तैनात हैं। इसके साथ ही अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध कराया गया है, ताकि मरीजों को तत्काल और उचित उपचार मिल सके। डीसी ने कहा कि जागरूकता एवं सावधानी के साथ सर्पदंश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.