मधेपुरा, अप्रैल 7 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। बीते रविवार को देर रात कस्तूरबा विद्यालय में एक छात्रा की मौत के लिए सर्पदंश की आशंका जताई जा रही है। मृतका के दाएं पैर में सूजन से आशंका को बल मिल रहा है। पता चला कि सूजन की जगह रंग काला पड़ चुका था। सर्पदंश की आशंका को देखते हुए हॉस्टल को खाली करा लिया गया है। प्रभारी बीईओ दिनेश कुमार राम ने बताया कि सुपौल से सपेरे को बुलाया जा रहा है। हालांकि अभी तक विद्यालय में सर्प नजर नहीं आया है। विद्यालय में दवा का छिड़काव कराया जाएगा। पूरी तरह संतुष्ट हो जाने के बाद ही बच्चों को विद्यालय आने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना से बच्चों से अधिक अभिभावक परेशान थे। लोग अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि घटना की व्यापक जांच की जा रही है। पो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.