सर्पदंश और करंट से तीन भैंसों की मौत
हरदोई, जून 6 -- शाहाबाद। तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुई घटनाओं में दो भैंसों की सर्पदंश से तथा एक भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। घटनाओं से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। परगना शिरोमननगर के ग्राम सुरजीपुर निवासी लाखन पुत्र गिरधारी की भैंस को जहरीले सांप ने डंस लिया। उपचार का अवसर मिलने से पहले ही भैंस की मौत हो गई। पशुपालक के अनुसार उसे करीब 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इसी प्रकार परगना आलमनगर क्षेत्र के ग्राम बिजगवां निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र हजूर सिंह की भैंस को भी सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्राम अहेमी में लाखन सिंह पुत्र गुलफाम सिंह की भैंस गांव के संविलियन विद्यालय के पास चर रही थी। इसी दौरान वह बिजली के खंभे में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पशुपालक ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.