सिमडेगा, अप्रैल 24 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में बेसिक लाइफ सपोर्ट सर्पदंश एवं ट्रॉमा ट्रांसपोर्ट विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ कमलेश उरांव एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में न्यूरो सर्जन एवं मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आरएन. महापात्रा, कम्युनिटी स्पेशलिस्ट डॉ. सत्येंद्र श्रीवास्तव तथा मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी विश्वजीत देहुरी ने प्रशिक्षण किया। प्रशिक्षण में कुल 292 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें पुलिस बल प्रखंड कार्यालय के कर्मचारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया एवं वार्ड सदस्य शामिल थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बीडीओ नुतन मिंज, सीओ कमलेश उरांव के प्रति आभार व्यक्त किया।

हि...